loading...

[Video] किराए के बदले मकान मालिक करने लगा महिला से सम्बन्ध बनाने की मांग, फिर हुआ कुछ ऐसा की


देश-दुनिया चाहें कितनी भी तरक्की कर लें पर औरतो को लेकर बनाई हुई धारणा नहीं बदलती है.. आज भी स्त्री केवल भोगने की चीज ही समझी जाती है। अक्सर लोग समय और मौके का फायदा ले महिलाओं का शारीरिक शोषण करने से नहीं चूकते हैं.. भले ही उस महिला या लड़की के साथ उनका कोई भी सम्बंध क्यो ना हो.. हाल ही में एक ऐसे ही बेहद शर्मनाक वाक्ए का खुलासा हुआ है जहां एक मकान मालिक ने किराए के बदले अपनी महिला किराएदार से शारीरिक सम्बंध बनाने की मांग रख दी … हालांकि जब मकान मालिक ने महिला के सामने ये ऑफर रखा, तो उस वक्त उसकी सारी बातें कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिससे की उसकी ये वाहियात सोच दुनिया के सामने आ गई।
दरअसल ये घटना इंग्लैंड के वेल्स की है, जहां एक शख्स ने अपने फ्लैट को 650 पाउंड यानि 51 हजार रुपए प्रति महीना किराए के हिसाब से उठाने के लिए ऐड दिया था जिसे देख कर सियान थॉमस नाम की एक महिला रिपोर्टर ने फ्लैट को किराए पर लेने के लिए उससे बात की। फिर इसके बाद उस व्यक्ति ने इस सिलसिले में महिला को मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया जहां बातचीत के दौरान उसने महिला को किराया के बदले में शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। लेकिन उस मकान मालिक के नापाक इरादे वहां लगे खुफिया कैमरे में कैद हो गए। इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला और मकान मालिक किसी फैशनेबल रेस्टोरेंट में बैठे हैं और वहीं अंग्रेजी में बात करते हुए मकान मालिक उस महिला के सामने सेक्स की मांग रख रहा है।
मकान मालिक साफ-साफ कह रहा है कि.. ‘मैं आपको ऐसी कोई सलाह नहीं दूंगा जिससे आपको मीलों का सफर करना पड़े, पर मैं आपकी मदद करना चाहता हूं’। साथ ही वो इसके आगे कहता है कि मुझे नहीं पता कि आपने इस तरह के दोस्तों के बारे में सुना है जो कुछ इंतजाम करके इस तरह के फायदे उठाते हैं। ऐसे में इसके बाद जब वो महिला रिपोर्टर उस शख्स से पूछती है की उसे फ्लैट का किराया माफ करवाने के लिए कितनी बार संबंध बनाना पड़ेगा तो उसने इसके जवाब में कहा.. हफ्ते में एक बार।
वैस आपको बता दें कि ये एक स्टिंग ऑपरेशन था, जो कि ये जानने के लिए किया गया था कि आजकल मकान मालिक, महिला किराएदारों के साथ का कैसा बर्ताव करते हैं। इसके लिए ही उस महिला रिपोर्टर ने उस मकान मालिक से सम्पर्क साधा और रेस्टोरेंट में उसे बुलाया, जहां पहले से ही खुफिया कैमरा लगा हुआ था। ऐसे में स्टिंग ऑपरेशन के इस वीडियो को बाद में टीवी पर टेलीकास्ट किया गया।वैसे आपको बता दें कि इंग्लैंड का कानून कहता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को शारीरिक सम्बंध के लिए उकसाता है तो वो 2003 के कानून के तहत यौन संबंधी अपराध माना जाएगा। पर ऐसी घटनाए बताती है कि लोगों में इस कानून का कोई भय नहीं है.. वे अपनी हवस पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और महिलाओं को खुलेआम ऐसा आमंत्रण दे देते हैं ।





Source: News Trends

Comments

loading...